सिरोही राजस्थान संदेश महल
ग्राम पंचायत पादर के मेथीपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रोहिताब सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने बताया कि विद्यालय में करीब 300 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि मात्र 3 शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिससे पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर छात्राओं और अभिभावकों में रोष देखने को मिला।ज्ञापन में मांग की गई कि विद्यालय में कम से कम 12 से 15 शिक्षकों की नियुक्ति नियमित रूप से की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।जिला कलेक्टर ने छात्रों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से तत्काल व्यवस्था के तहत 6 शिक्षकों को डेप्युटेशन पर लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा रेवदर द्वारा आदेश भी जारी किया गया है।
इस दौरान कालूराम, धिराराम, बाबूलाल, जयंतीराम, दिताराम, हँसाराम, राजूराम, नाथाराम सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, इसलिए शीघ्र स्थायी नियुक्ति आवश्यक है।