सीतापुर संदेश महल समाचार
ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरधरपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रधान श्रीमती सरोजनी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिससे उपस्थित सैकड़ों अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए।मुख्य अतिथि मदनेश मिश्रा (एसआरजी) ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एआरपी चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बाल वाटिका एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम की उपयोगिता बताई, वहीं एआरपी आदित्य गुप्ता ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और उसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय प्रताप सिंह ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका बबीता दुबे, शिक्षक मुकेश कुमार तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम मोहित, विष्णु कुमार शुक्ल, रजनेश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।