सीतापुर संदेश महल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बड़ागांव चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर नेहा त्रिपाठी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव को यह सम्मान अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने, जनोन्मुखी एवं कल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आम जनमानस की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने हेतु किए गए सार्थक प्रयासों के लिए दिया गया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस-जन संवाद को भी मजबूती मिली है।इस अवसर पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर अमर सिंह सहित थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने भी उपनिरीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय