प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में मीरपुर ग्राम पंचायत में तेज़ हुई विकास की रफ्तार

पीएन सिंह
बाराबंकी संदेश महल
विकास खंड सूरतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरपुर में इन दिनों विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व और पंचायत सचिव शिव सिंह के सहयोग से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा रहा है।
ग्राम पंचायत में सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ग्रामीणों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गांव की आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
प्रधान और सचिव के बीच बेहतर समन्वय के कारण विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी हुई है। ग्राम सभा बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी, विकास खंड सूरतगंज, भी पंचायत के कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। प्रशासनिक सहयोग मिलने से योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से हो पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर जिस प्रकार योजनाओं को लागू किया जा रहा है, उससे गांव में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा है। यदि इसी प्रकार प्रयास जारी रहे तो ग्राम पंचायत मीरपुर विकास का एक आदर्श मॉडल बन सकती है।