यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से

प्रयागराज संदेश महल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद- यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरु हो रही है। इसी क्रम में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इंटर में करीब 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे है। प्रदेश भर में 8 हजार 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 222 अति संवेदनशील 183 संवेदनशील और 18 जिले संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। व्यवस्थापक,आठ हज़ार तैंतीस बाहरी केंद्रीय व्यवस्थापक, आठ हज़ार तैंतीस स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बारह सौ दस सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार सौ सत्ताईस जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पचहत्तर जनपदीय स्तरीय और अठारह वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। जो नवीन व्यवस्थाएं की गई हैं, वो है सभी जनपदों, परीक्षा केंद्रों पर आकस्मिकता की स्थिति में सभी विषय, हेतु, प्रश्न पत्रों के अतिरिक्त रिजर्व सेट की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 लागू किया गया है, जिसके तहत अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर युक्त 2 सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।प्रश्न पत्रों की सुरक्षा करने के लिए, उनका प्रकटन रोकने के लिए स्ट्रांग रूम प्रत्येक केंद्र पर बनाया गया है, जिसमें डेडिकेटेड अलमारियां हैं। लाइव वेबकास्ट की व्यवस्था की गई है, प्रत्येक परीक्षा केंद्र की। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में जो परीक्षा कक्ष हैं और परिसर है, उसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें वॉयस रिकॉर्डर भी है। इनको देखने के लिए लखनऊ में दो कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बने हुए हैं। प्रयागराज में एक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बना हुआ है। तीन हमारे राज्य स्तरीय कंट्रोल एंड कमांड सेंटर हैं।