अलीगढ़ की महिलाएं लिख रहीं खेती की नई कहानी ड्रोन से बदल रही खेती की तस्वीर

अलीगढ़ संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिलाएं अब खेती के क्षेत्र में नई क्रांति ला रही हैं। नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत ग्रामीण महिलाएं आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को आसान और प्रभावी बना रही हैं।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निशुल्क ड्रोन और पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसके बाद वे अब प्रोफेशनल ड्रोन पायलट बन चुकी हैं।
ड्रोन की मदद से महिलाएं खेतों में नैनो यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव तेजी और सटीकता से कर रही हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि किसानों की लागत में भी कमी आई है। साथ ही, खेतों में काम करते समय स्वास्थ्य जोखिम भी कम हुआ है।

👉 नीरज देवी (लाभार्थी, ड्रोन दीदी)
👉 नीलम (लाभार्थी, ड्रोन दीदी)
👉 अंजली सिंह (लाभार्थी, ड्रोन दीदी)

योजना की प्रमुख बातें

नमो ड्रोन दीदी’ योजना भारत सरकार की विशेष पहल
वर्ष 2025-26 तक 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य
ड्रोन की लागत पर 80% तक सब्सिडी
शेष राशि के लिए आसान लोन सुविधा
15 दिनों का तकनीकी प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के बाद ‘रिमोट पायलट सर्टिफिकेट’ प्रदान

समीर कुमार शर्मा (जिला मिशन प्रबंधक) ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।