प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को गौशाला पहुंचाया गया-संयुक्त किसान मोर्चा

रिपोर्ट/- सूर्य प्रकाश मिश्र सीतापुर संदेश महल समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ब्लॉक मुख्यालय ऐलिया का घेराव कर आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया गया था।दिए गए ज्ञापन पर हुए समझौते के अंतर्गत तीन दिन में बम्हौरा क्षेत्र में घूम रहे आवारा सांडों को गौशालाओं में पहुंचाना था।आज किए गए वायदे अनुसार खंड विकास अधिकारी ऐलिया विकास सिंह ने नगर पालिका सहित क्षेत्रीय किसानों,पिंटू पूर्व प्रधान, बलजिंदर सिंह,प्रवीण प्रधान, दिलबाग सिंह,धर्मेद्र सिंह,अर्जित सिंह, सुखदेव सिंह,अर्जुन सिंह, सर्वजीत सिंह आदि किसानों सहित संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू द्वारा मिले सहयोग के उपरांत सांडों की दहशत से क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं से निजात दिलाई।किसान मंच प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि समस्याओं का निपटारा तभी संभव है जब उसके लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाए।इसी क्रम में कल दस बजे से वि०ख० खैराबाद में आवारा पशुओं सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

เกมยิงปลา slot gacor เกมสล็อต slotonline https://www.prevestdenpro.com/wp-content/product/ ยิงปลา bewin999 scatter hitam http://157.245.71.105/