syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

पत्नी मायके जाने के बाद पति ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार/ हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर की प्रजापति कॉलोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह शव घर के बरामदे में दुपट्टा के सहारे पंखा के कुंड़े से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुदकुशी के पीछे वजह को लेकर परिजन जानकारी नहीं दे सके।
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड प्रजापति कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय रजनीश प्रजापति दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव बरामदे में लगे कुंड़े में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। युवक का शव देख घर में कोहराम मच गया।चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार को पत्नी मायके गई थी। रात को रजनीश ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा खुदकुशी करने के पीछे के कारण की जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।