11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दि. 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विहित आपराधिक विद्युत, जल, दूरभाष एवं जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित मामलों तथा श्रम एवं पारिवारिक वादों आदि सम्बन्धित प्रकरणों के साथ-साथ आवश्यकतानुरूप सभी सुलह वाद, उपभोक्ता फोरम वादों, चकबंदी वादों, मध्यस्थ प्रकरणों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के टैक्स वसूली मामलों आदि नियत व निस्तारित करने पर बल दिया जायेगा।