syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

क्रब खोदकर नरमुंड गायब होने से फैली सनसनी,अफसाना ने दर्ज कराई रिपोर्ट

रिपोर्ट
जेपी रावत
मथुरा संदेश महल समाचार

जिला मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परिक्रमा मार्ग किनारे बने कब्रिस्तान से कब्र खोद कर नर मुंड गायब कर दिया गया।
सुबह कब्र खुदी देखी तो शक हुआ। पास जाकर देखा तो दंग रह गए। धड़ से सिर गायब था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी ने थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।गोवर्धन क्षेत्र में दो माह पूर्व गांव आन्यौर निवासी युवक शाहिद पुत्र अत्तो की मौत हो गई थी। परिजनों ने उसके शव को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग किनारे कब्रिस्तान में दफना दिया। रात किसी ने उसकी कब्र खोदी और धड़ से सिर काटकर ले गया। सुबह कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले फकीर जमील ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।मृतक के परिजनों ने इसकी जानकारी थाना गोवर्धन पुलिस को दी। कब्र से नर मुंड गायब होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। मृतक शाहिद की पत्नी अफसाना ने मामले में कब्र की खोदाई करने वाले बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फरार है।आशंका व्यक्त की जा रही है कि कब्रिस्तान खोदने का काम करने वाले बबलू द्वारा इस नर मुंड को किसी तांत्रिक को दिया होगा।जमील सांई ने पुलिस को बताया है कि रात को बबलू के साथ और कोई भी था और उसने उससे फावड़ा और कंडा मांगा था। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है।