पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन की गोली मारकर हत्या

 

हिमांशु यादव
ग्वालियर संदेश महल समाचार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन, 17 वर्षीय छात्रा अक्षया सिंह यादव की बेटी बचाओ तिराहे के पास सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोचिंग में पढ़ाई करके लौट रही थी। बाइक सवार 3 लड़कों ने खुलेआम गोली मारी और फरार हो गए। छात्रा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।