एस.आई.एस. सिक्युरिटी इण्डिया द्वारा 17 से 26 जुलाई तक भर्ती का आयोजन

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद के समस्त विकास खंड स्तर पर दि. 17 से 26 जुलाई तक सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर, एस.आई.एस. अधिकारी के लगेंगे भर्ती शिविर।

जनपद मैनपुरी के समस्त ब्लॉक स्टार पर एस.आई.एस. सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी गंगा प्रसाद ने देते हुए बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई-167.5 सेमी. और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई-170 सेमी. व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन-56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया  कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई.एस.आई., ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी, प्रशिक्षण के उपरांत लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन मथुरा, अक्षय पात्र मथुरा, आई.आई.टी. कानपुर, मेट्रो कानपुर, हैलट हॉस्पिटल कानपुर, इंडस्ट्रियल एरिया पनकी कानपुर, आर.एम.एल. हॉस्पिटल दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट नोएडा, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एल.आई.सी. ऑफिस दिल्ली, कुतुबमीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि दि. 17 जुलाई को विकासखंड सुल्तानगंज, 18 जुलाई को विकासखंड कुरावली, 19 जुलाई को विकास खंड जागीर, 20 जुलाई को विकास खंड किशनी, 21 जुलाई को ब्लॉक बरनाहल, 22 जुलाई को विकास खंड घिरोर, 24 जुलाई को विकास खंड बेवर, 25 जुलाई को ब्लॉक करहल, 26 जुलाई को विकास खंड मैनपुरी में शिविर आयोजित होंगे, जहां इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी मैनपुरी या अन्य जिले का भी हो किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं, भर्ती संबंधी जानकारी मोबाइल नंबर 8707068519, 7838282197 पर की जा सकती है।