नवीन भवन का फीता काटकर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने किया उद्घाटन

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी के विकासखंड जागीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्योंती कटरा स्थित नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय के भवन एवं स्मार्ट क्लास का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा शिक्षा के मंदिरों में नौनिहालों को शिक्षित किया जाता है। गरीबों के बच्चे इन्हीं विद्यालयों से पढ़कर अच्छे पदों पर पहुंचते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। बीते कई दशकों पूर्व गांव से दूर अन्य गांव में बच्चों को पढ़ने जाना पड़ता था लेकिन अब सभी ग्राम पंचायतों में विद्यालयों का संचालन हो रहा है। शिक्षकों एवं अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी है समय से विद्यालय पहुंचे एवं अभिभावक बच्चों को स्कूल में भेजें। खंड शिक्षा अधिकारी‌ जागीर कौशल किशोर ने कहा विद्यालय का भवन पूर्व से जर्जर हो गया था जिसका पुनः निर्माण कराया गया है। स्मार्ट क्लास से बच्चों को शिक्षण संबंधी कार्यों में आसानी रहती है। नौनिहालों का मनोरंजन भी हो जाता है। स्मार्ट क्लास छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने में बेहतर साधन है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धनपाल सिंह चंद्रशेखर सनत पांडे महेंद्र प्रताप सिंह रामसेवक एआरपी अशोक पाल विशंभर तिवारी अरविंद तोमर पप्पू पांडे रत्नेश शाक्य ग्राम प्रधान नीलेश चौहान कल्पना यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व शिक्षक मौजूद थे।