प्रोजेक्ट प्रदर्शन शोध की प्रवृत्ति बढ़ाने में सहायक – आशीष पाण्डेय

 

रविंद्र कुमार गौतम फिरोजाबाद संदेश महल समाचार

फिरोजाबाद भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2023 के विद्यालय स्तरीय एवं जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के संदर्भ में बेसिक शिक्षा विभाग, फिरोजाबाद की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केन्द्र, सिविल लाइन, फिरोजाबाद में जिला बेसिक शिक्षा फिरोजाबाद आशीष पाण्डेय, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश अकेला के संयोजन में किया गया।
आशीष पाण्डेय ने सभी शिक्षकों को विज्ञान के विषय में बताते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस की प्रोजेक्ट प्रदर्शन की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह लघु शोध पत्र विद्यार्थियों के सीखने के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रोजेक्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों के शोध की प्रवृत्ति में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने हेतु निर्देश प्रदान किए।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में निम्न आयु वर्ग 10- 14 वर्ष तथा उच्च आयु वर्ग 14- 17 वर्ष होते हैं। एक समूह में अधिकतम दो प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिसमें एक समूह प्रमुख एवं एक समूह सदस्य रहेगा। प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन निर्गत गूगल फार्म पर भरना होगा। इससे सम्बंधित उपविषय एवं संबंधित परियोजनाओं, फॉर्म ए, विषय से संबंधित यूट्यूब वीडियो, बाल वैज्ञानिकों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि सामग्री जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य समूह एवं अन्य समूह पर भी प्रेषित की जा चुकी है। जिससे प्रतिभागियों को सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों जैसे :- ड़ेंगू, जलीय जीव जंतुओं पर मौसम का प्रभाव आदि परियोजना के माध्यम से प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के तरीकों को समझाते हुए प्रोजेक्ट फ़ाइल को लिखने के साथ दैनंदनी एवं चार चार्टों का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं ओम प्रकाश अकेला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में गौरव कुमार, अमरनाथ आर्य, विवेक आर्य, संतोष भारद्वाज, प्रतिमा चौहान, धर्मेन्द्र सिंह, प्रीती यादव, नमिता यादव, सपना यादव, अनिल कुमार, विवेक कुमार, अनीता , असनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।