आखिर ऐसा क्या था?जो बकरी को तेंदुए ने शिकार नहीं बनाया और वापस लौट गया

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

तेंदुए ने फिर चकमा दे दिया। पिंजरे के पास तेंदुआ आया और कुछ देर रुका इसके बाद वापस चला गया।
वन विभाग के द्वारा पिंजरे के पास बांधी गई बकरी जिंदा मिली,आस पास तेंदुए के पदचिह्न मिले।वन विभाग की टीम चिह्नित एरिया में एक पिंजरा व चार कैमरे और लगाने की तैयारी में है।चमारनपुरवा निवासी पुतान के 12 वर्षीय पुत्र बृजेश को शिकार बनाने के बाद। वन विभाग ने चिह्नित स्थानों पर छह कैमरे लगाए, जिसमें से एक कैमरे में तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने एक पिंजरा लगाया और वन दरोगा
सत्यप्रकाश,लतीफ अल्ताफ,कमाल और छह वाचर टीम सहित निघासन साउथ और मझगई रेंज की टीम ने रात्रि गश्त की। इस दौरान तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ पिंजरे के पास तक आया और आहट पाकर चला गया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया है पर बकरी की आवाज न आने की वजह से पिंजरे के पास से ही लौट गया। एक और पिंजरा मंगाया गया है,चिह्नित एरिया में लगाया जाएगा, इसके अलावा चार और कैमरे भी लगेंगे। आशा है कि बहुत जल्द ही तेंदुआ पिंजरे में कैद में सफलता प्राप्त होगी।