युवा शाक्य संघठन के तत्वाधान में जन जागरुक रैली का आयोजन

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी में युवा शाक्य संघठन के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट विवेक शाक्य के तत्वाधान में जन जागरुक रैली का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सिरकत की।
बताते कहलें कि जनपद मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गाँव गोपियापुर में शाक्य संघठन की जन जागरुक रैली का आयोजन किया। जहाँ पर काफी संख्या में संघठन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही।

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट विवेक शाक्य ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को महान सम्राट आशोक व तथागत गौतम बौद्द के विचारों पर चलने की आवशयकता है।

आज हमारे प्रदेश में हमारे समाज के लोगों को आपस में भिडाने का कार्य किया जा रहा है। हमारा समाज एक दूसरे के बहकावे में आकर आपस में झगड़ने को तैयार हो जाता है। और धन हानि हो जाती है। आज प्रदेश की सरकार हमारे समाज के लोगों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। साथ ही हमारे समाज के ठेकेदार बने बैठे सत्ता के लोगों को भी सिर्फ समाज के लोग चुनाव के समय में ही याद आते है। वाकी के समय में हमारे समाज को कोई भी पूंछने वाला नहीं है। शाक्य ने यहाँ तक कहा कि हमारे समाज में हो रहे अत्याचार,शोषण व दवे कुचले लोगों की आवाज़ उठाते है। संघठन का सिर्फ एक मात्र उद्देश्य है वो सिर्फ अपने समाज का शोषण न होने दें। 27 साल की उम्र में मुझ पर प्रदेश सरकार के इशारे पर 14 मुकदमे पंजीकृत करवा दिए गये। वहीँ जब इससे भी पेश नहीं गयी तो कुछ तुच्छ बुद्दि के लोगों से हमले करवाने शुरू कर दिए। आगे शाक्य ने कहा कि मुझे समाज से सिर्फ और सिर्फ तन और मन का साथ चाहिए। में कभी भी आप लोगों से धन और वोट माँगने नहीं आऊंगा। आगे शाक्य ने कहा कि आज हमारे समाज को संघठित होकर रहने की बेहद आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा जो शराब के ठेके खुलवाये गए है। वो ज्यादातर शाक्य समाज के जहाँ गाँव है वहीँ पर साठ प्रतिशत ठेके खोले गए है। अगर प्रदेश में किसी का शोषण हो रहा है तो वो सिर्फ शाक्य समाज है।हमारे समाज के कुछ लोग अगर राजनीति कर रहे है। तो वो सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए कर रहे है ना कि हमारे समाज के युवाओं के फायदे के लिए।

ऐसे लोगों को हमें इस बार चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करना होगा। हमें अपने समाज के लोगों के साथ खड़े होकर लड़ाई नहीं लड़नी है। हमें तो सिर्फ अपने समाज के लोगों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े होने की आवश्यकता है। अगर हम अपने समाज के लोगों के साथ खड़े हो जायेंगे तो दुश्मनों के अपने आप छक्के छूट जायेंगे। वहीँ इस मौके पर युवा शाक्य संघठन के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट विवेक शाक्य,प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शाक्य, प्रदेश महासचिव हेमू शाक्य,अंकित शाक्य, मनमोहन उर्फ़ मोनू शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, नंदकिशोर शाक्य, शिवनाथ शाक्य, मंयक शाक्य, कुलदीप शाक्य,डॉ. मुलायम सिंह शाक्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।