मृतक पशुपालक के परिवार को मिली पांच लाख की सहायता

भटाना/मकावल सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

निकटवर्ती गांव मकावल में सोमवार को राजस्थान सहकारी डेयरी संघ (RCDF) की राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के तहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असामयिक निधन हुए पशुपालक एवं सरस डेयरी के नियमित ग्राहक स्व. उमाराम जी पुत्र रूपाजी मेघवाल के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
स्व. उमाराम मेघवाल के निधन के बाद बीमा योजना के तहत उनकी धर्मपत्नी जसीदेवी को ₹5 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने RCDF और मकावल सरस डेयरी कमेटी की पहल की सराहना की।बताया गया कि सहायता राशि दिलाने में मकावल सरस डेयरी अध्यक्ष जैसाराम सोलंकी तथा डेयरी कमेटी के प्रयास महत्वपूर्ण रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं पशुपालक परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी बिरधी चंद, सरस डेयरी रानीवाड़ा से उमराव सिंह, सरस डेयरी सिरोही के एरिया सुपरवाइजर सकाराम, मकावल सरस डेयरी अध्यक्ष जैसाराम मेघवाल, भू-अभिलेख निरीक्षक दत्ताणी मीना पंचाल, रेवदर पटवारी रामाराम देवासी, पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह देवड़ा, डेयरी सचिव वेलाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष अनाराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में डेयरी सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।इस दौरान कसनाराम प्रजापत, किशन लाल घांची, छगन लाल पुरोहित, पूरन सिंह देवड़ा, डायलाल, अचलाराम देवासी, अर्जुन लाल, छोगाराम, रामाराम घांची, जगाराम, हरिराम मेघवाल, रमेश राम, खेताराम और भीमाराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों एवं डेयरी सदस्यों ने इस सहायता के लिए डेयरी कमेटी का आभार जताया।