आसमां बानो बनीं भवानी सेना की निंदूरा ब्लॉक प्रमुख

बाराबंकी संदेश महल
शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) की महिला इकाई भवानी सेना ने संगठन को विस्तार देते हुए ग्राम खिंझना निवासी आसमां बानो को निंदूरा ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किया है।
देवा रोड स्थित शिवसेना यूबीटी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ ने उन्हें नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र सौंपा। उन्होंने विश्वास जताया कि आसमां बानो के नेतृत्व में क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, ब्लॉक प्रमुख राम प्रसाद निगम, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी एस.एन. मिश्र जय देवी, किरण, मीरा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सभी ने श्रीमती बानो को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।