रणजीत सिंह
बहराइच संदेश महल समाचार
देर शाम बहराइच जिले के चित्तौरा ब्लॉक के मसीहाबाद गांव में एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की खेलते समय बरसाती गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चियों के नाम दिव्या, प्रियांशी और लक्ष्मी थे, और उनकी उम्र मात्र 6 से 7 साल के बीच थी।
घटना के अनुसार, बच्चियां गांव में खेल रही थीं, तभी निर्माणाधीन पुल के पास खुदे गड्ढे में गिर गईं, जो बरसाती पानी से भरा हुआ था। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक अनुपमा जायसवाल मसीहाबाद पहुंचीं। उन्होंने रात में ही पोस्टमार्टम कराने में मदद की और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
मृतक बच्चियों के पिता सुरेश कुमार ने बताया, “हमारी तीनों बेटियां खेलते समय अनजाने में गड्ढे में गिर गईं। हमें अभी भी इस हादसे का यकीन नहीं हो रहा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में ऐसे गड्ढे बच्चों के लिए घातक साबित हो सकते हैं, और प्रशासन को गांव में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है और परिवार के प्रति लोगों में गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।