दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
मुख्यमंत्री द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से मिशन शक्ति फेस 5 की शुरुआत के बाद क्षेत्राधिकारी ऋषि कांत शुक्ला ने थाने में मिशन शक्ति केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।

इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मोनिका सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
वहीं, नेशनल महाविद्यालय के न्यू हॉल में भी मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. निमेष ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार विषम परिस्थितियों में इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग अपनी सुरक्षा के लिए किया जा सकता है।
कार्यक्रम में एम.के. आनंद ने भी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश कुमार, विनय कुमार और महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।