रामनगर बाराबंकी संदेश महल
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा के मसौली स्थित आवास पर रामनगर क्षेत्र से पहुंचे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर रामनगर के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता रविकांत पांडे, कमलेश पांडे, पवन ओझा, संजीव शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष का सम्मान किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी से संगठन के निर्देशों के अनुरूप सक्रिय रहकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर उनके आवास पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।