सुढ़ियामऊ कस्बे में सघन वाहन चेकिंग अभियान संदिग्धों की ली गई तलाशी

पीएन सिंह
सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सुढ़ियामऊ के अंतर्गत सुढ़ियामऊ कस्बे में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।यह चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में संचालित किया गया। चौकी प्रभारी सुढ़ियामऊ रामअवतार अपनी पुलिस टीम के साथ कस्बे के मस्जिद के पास सूरतगंज मार्ग पर मुस्तैदी से डटे रहे। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी और नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।अचानक की गई इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा।चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।