लखनऊ संदेश महल
देश कल 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा मार्ग सहित आसपास का पूरा क्षेत्र तिरंगे की छटा में रंगा नजर आ रहा है।
गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनज़र विधानसभा मार्ग पर 26 जनवरी तक यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। परेड स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।
पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि गणतंत्र दिवस का पर्व शांति, सुरक्षा और गरिमा के साथ मनाया जा सके।