सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल समाचार
हास्य और शायरी के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान रखने वाले कवि डॉक्टर सर्वेश शर्मा ने संवादाता संदेश महल समाचार पत्र, धनंजय मिश्रा को अपने आवास पर सम्मानित किया। यह सम्मान साहित्य और सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया।
इस अवसर पर दोनों के बीच साहित्य, हास्य, कविता और स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों पर लंबी चर्चा हुई। डॉ. शर्मा ने कहा कि हास्य और शायरी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश और चेतना फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी को साहित्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
धनंजय मिश्रा ने कहा कि कवि द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे भी साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का संकल्प जताया।