मैनपुरी में निक्षय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, 26 मरीजों में क्षय रोग की पुष्टि

दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान मंदिरों एवं जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र पर निक्षय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आने वाले मरीजों का बलगम परीक्षण और एक्स-रे किया गया। आज जिले की ओ.पी.डी. में कुल 1325 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें 136 मरीजों के सैम्पल लिये गए। जांच में 26 मरीजों में क्षय रोग (टीबी) की पुष्टि हुई।
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने क्षय रोग से ग्रसित मरीजों का निक्षय पोर्टल पर तुरंत पंजीकरण कर उनका उपचार प्रारंभ किया। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को टीबी से बचाव और बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र पर मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई। कार्यक्रम में डब्ल्यू.एच.ओ. कंसल्टेंट डॉ. मानस, बी.सी.जी टीम लीडर उदयवीर सिंह, जिला समन्वयक वाई.पी. सिंह, टी.बी./एच.आई.वी. कोर्डिनेटर विकास चन्द्र गुप्ता, डी.ई.ओ. पूनम यादव, एकाउंटेंट अमन यादव, एस.टी.एस. राहुल बाबू, टी.बी.एच.वी. योगेश कुमार, शिवानी यादव, सनिल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।