नाला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल

मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परतापुर में नाला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे करीब 500 मीटर लंबे नाले के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी की ढाय गिरने से चार मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के बाद निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप भी सामने आए हैं। मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काम कराए जाने का आरोप ठेकेदार पर लगाया गया है। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।