मुंबई संदेश महल
अवॉर्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान और डांसर-अभिनेत्री शिरीन फरीद रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और 2 अक्टूबर को कृष्णा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा। इस वीडियो के संगीतकार राजेश घायल, गीतकार शाइस्ता देशमुख हैं और स्वर दिया है करिश्मा शेख ने।
डॉ. कृष्णा चौहान, जो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और केसीएफ फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, इस वीडियो से अभिनय में कदम रख रहे हैं। उनके बैनर तले माता रानी की महिमा पर आधारित एक भक्ति गीत की शूटिंग भी संपन्न हुई है, जिसे नवरात्रि पर जारी किया जाएगा।
साथ ही, डॉ. चौहान जल्द ही अपनी पहली फीचर फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसके सभी गीत रिकॉर्ड हो चुके हैं। दूसरी ओर, 2 अक्टूबर को अंधेरी (मुंबई) स्थित मेयर हॉल में वह ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2025’ का आयोजन भी करेंगे।