
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के भोगांव तहसील अंतर्गत नौरंगाबाद संकिसा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क पर गड्ढों की मरम्मत सही तरीके से करने के बजाय उनमें टिकरिया डालकर खानापूर्ति की जा रही है। सड़क पर गिट्टियों के ढेर से राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर खतरा बना हुआ है। सरकार एक ओर सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य करने पर जोर दे रही है वहीं दूसरी ओर सड़कों को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी निभाने में विभाग लापरवाही बरत रहा है। गिट्टियों पर फिसलकर बाइक और चारपहिया वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी राजमार्ग अधिकारी और उच्चाधिकारियों की लापरवाही से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यदि समय रहते गड्ढों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।