निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति

रणजीत सिंह
बहराइच संदेश महल
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उनके नवीन दायित्वों के प्रति उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सहयोगी अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उनके नेतृत्व में जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनता की सेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
श्री शर्मा ने पदोन्नति पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वह अपने नवीन दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि पुलिस और जनता का सहयोग ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाता है।
पदोन्नति पर उपस्थित अधिकारी और सहकर्मियों ने श्री शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।