सुल्तानपुर संदेश महल
उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के रोडमैप पर संवाद करने के लिए शासन ने प्रबुद्धजनों का पैनल सुल्तानपुर में दो दिवसीय भ्रमण किया। पांच सदस्यीय पैनल ने पहले दिन कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में विभिन्न समूहों, संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की। अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। पैनल में सेवानिवृत्त आईपीएस दुर्गाचरण मिश्र, सेवानिवृत्त आईएफएस भारत लाल, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अशोक कनौजिया, प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह और सुशील कुमार सिंह शामिल थे। डीएम कुमार हर्ष और सीडीओ अंकुर कौशिक की मौजूदगी में उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की रूपरेखा प्रस्तुत की। आमजन से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं, जिन्हें जारी क्यूआर कोड स्कैन कर साझा किया जा सकता है। पैनल ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों, महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद कर जिले में हो रहे विकास की जानकारी ली और बेहतर योजना के लिए सुझाव भी प्राप्त किए। तीन प्रमुख थीम—अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति—और 12 सेक्टर पर विचार आमंत्रित किए गए।