पिसावां सीतापुर संदेश महल
मिश्रिख मार्ग स्थित कस्बे में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन और मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पंडित उमाकांत बाजपेयी ने पूर्ण विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष आयोजन का मुख्य आकर्षण भगवान विश्वकर्मा की भव्य झांकी रही, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भक्तों ने झांकी के समक्ष भक्ति भाव से प्रार्थना की और कारीगरी व समृद्धि में उन्नति की कामना की।
हवन की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर रामसेवक विश्वकर्मा, नंदराम विश्वकर्मा, शंकर सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे। आयोजन ने धार्मिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामुदायिक सहयोग का भी संदेश दिया।