राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

सीहोर संदेश महल समाचार
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (National Youth Award – NYA) 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित करना है।
इसके तहत उन युवाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा, नेतृत्व, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, और अन्य सार्वजनिक कल्याण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके अलावा, स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को भी मान्यता दी जाएगी।
पुरस्कार के लिए नामांकन ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

👉 आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और पात्रता मानदंडों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। चयनित युवाओं को राष्‍ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे उन्हें सामाजिक क्षेत्र में और अधिक योगदान के लिए प्रोत्साहन मिल सकेगा।