सूरतगंज में मां विशाल भगवती जागरण का विसर्जन संपन्न

धनंजय मिश्रा
सूरतगंज (बाराबंकी)। संदेश महल
सूरतगंज में आयोजित मां विशाल भगवती जागरण कार्यक्रम का समापन भव्य शोभायात्रा और विधिवत विसर्जन के साथ किया गया। इस अवसर पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विसर्जन यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा, चौकी इंचार्ज सूरतगंज उमेश कुमार वर्मा, सिपाही गौरव चौधरी, दीपक प्रजापति एवं शुभम अवस्थी सहित पुलिस टीम लगातार मौजूद रही और व्यवस्था संभाले रही।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती जागरण ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण बना दिया।