गोरखपुर संदेश महल समाचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को वे राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
92 वर्षीय प्रो. उदय प्रताप सिंह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज राप्ती नदी के राजघाट पर किया जाएगा।
मूल रूप से गाजीपुर निवासी प्रो. सिंह का जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ था। वर्ष 1954 में वे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ के संपर्क में आए और इसके बाद गोरक्षपीठ के तीन पीठाधीशों—महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ और महंत योगी आदित्यनाथ—के सानिध्य में सक्रिय रहे।
वरिष्ठ सदस्य महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद रामजन्म सिंह ने कहा कि “प्रो. उदय प्रताप सिंह का जीवन शिक्षा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उनका योगदान परिषद के लिए अमूल्य रहेगा।