पिसावा सीतापुर संदेश महल समाचार
पिसावां ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) पर आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अभिभावकों से रकम वसूलने के आरोप में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने जांच करवाई, जिसमें दोनों दोषी पाए गए।
बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार, सौरभ वर्मा और अतुल यादव को बीआरसी पर आधार बनवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि दोनों उनसे आधार प्रक्रिया के लिए अवैध रूप से पैसे मांगते हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।