सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में न्याय पंचायत बसौली की खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय सिकोहना में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक बनमऊ ने की। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित कुमार (सिकोहना), दिलीप कुमार (कम्पोजिट बसौली), निरंकार बख्श सिंह, आशीष कुमार, संतोष कुमार, अरविंद मिश्रा, उमर फारूक (प्रधानाध्यापक बुढ़ानापुर), ओमप्रकाश, भूपेंद्र कुमार वर्मा, विनीत कुमार (खेल अनुदेशक), रामनरेश मौर्य, सुरेंद्र कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार, हिमांशु गुप्ता, श्रीमती अरुणा रावत सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षक एम.आई. नादिम ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बरैया की टीम विजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता (दो राउंड) में अयान (सिकोहना) और आरिफ (करनपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हबीब एवं अश्वनी द्वितीय और अर्सलान तथा उत्कृष्ट तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय सोहाई की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेनिस और लंबी कूद दोनों प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।