रविशंकर देहाती देंगे लोक गायन की शानदार प्रस्तुति
फतेहपुर,बाराबंकी संदेश महल समाचार
गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मिठवारा में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री गणेश आराधना समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक रविशंकर देहाती अपनी लोक गायन की विशेष प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में रविशंकर देहाती अपने देशज अंदाज और विशिष्ट लोक गायन शैली से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का मनोरंजन करेंगे। उनकी प्रस्तुति को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। लोक गायन कार्यक्रम की प्रस्तुति सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से की जा रही है।
कार्यक्रम की जानकारी श्री गणेश आराधना समिति, मिठवारा फतेहपुर के अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भगवान श्री गणेश के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।
समिति अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव में सहभागिता करने और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।