पहले पत्नी और फिर खुद को मारी गोली,दोनों की मौत

रिपोर्ट
कार्यालय
गोंडा संदेश महल समाचार

आपसी विवाद में पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मार ली। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है।मामला उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत पेड़राही गांव निवासी का है। कुलदीप सिंह 45 वर्ष पुत्र कामता सिंह सुबह घर से तैयार होकर दुकान पर जा रहे थे। कुछ दूर आने के बाद फिर वापस घर गए। और आपसी कहासुनीपति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली।पिता कामता सिंह का इलाज चल रहा था। बड़े बेटे प्रदीप सिंह व पत्नी के साथ गोंडा में रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।