भागवत के कलश विसर्जन करने आए एक युवक पांच किशोरियों सहित आधा दर्जन नदी में डूबे दो की तलाश जारी

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा के पास काली नदी मे भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन करने आये एक युवक पांच किशोरियो सहित आधा दर्जन श्रद्धालु नदी मे नहाते समय पानी मे डूब गये। समय रहते एक युवक सहित पांच किशोरियो को गोता खोर की मदद से सकुशल बहार निकाल लिया। वही पानी मे गायब दो किशोरियो की तलाश की जा रही है। थाना दशरथपुर के गांव विजलई मे ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से श्रीमद भागवत का आयोजन किया गया था। भागवत के समापन के बाद गांव के महिला पुरुष बच्चे कलश विसर्जन यात्रा मे थाना क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा स्थित काली नदी के घाट पर गुरुवार को धूम धाम से डीजे बाजा के साथ आये थे। कलश विसर्जन के दौरान महिला पुरुष व बच्चे नदी मे नहाने लगे। नहाते नहाते ग्राम विजलई निवासी सरोजनी पुत्री सुधाकर उम्र 16 बर्ष,चांदनी पुत्री दिनेश उम्र 12 बर्ष ,सोनकी पुत्री शिव सिंह उम्र 10 बर्ष, मूर्ति पुत्र प्रदीप उम्र 25 बर्ष,बंदना पुत्री ग्रीश उम्र आठ बर्ष, जानवी पुत्री छुट्टन उम्र 10 बर्ष नहाते नहाते गहरे पानी मे डूब गये। जिसमे सोनकी ,मूर्ति, बंदना, सानवी, को गांव के ही किशोर शीलू पुत्र बचनेश ने डूबने से बचा लिया जबकि पानी मे डूबी सरोजनी 16 बर्ष चांदनी 12 की गोता खोरो की मदद से तलाश की जा रही। सूचना पर सीओ दशरथपुर सुधाशु शेखर थाना कुरावली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित कई थानो का फोर्स मौक़े पर पहुंच गया है।