जनता की रसोई सेवा समिति वे सहारा लोगों के लिए बनी सहारा

पुनीत कुमार
कानपुर संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में एक ऐसी संस्था है जो गरीब परिवारों को समय पर खाना देने का कार्य की वर्षों से कर रही है।
कुछ लोग शौक से खाना बनाते हैं तो कुछ लोगों का पेशा ही खाना बनाना होता है, कुछ लोगों को खाना बनाने के साथ- साथ नए-नए व्यंजन खाना भी पसंद होता है। लेकिन हर किसी के नसीब में दो वक्त की रोटी नहीं लिखी होती। आज भी हमारे देश में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो लोग रोज भूखे सोते हैं,बेसहारा, असहाय लोगों की भुखमरी ख़तम करने के लिए सरकार भी कोई ठोस कदम नहीं उठाती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि अभी भी कुछ लोगों में इंसानियत बाकी है। एक ऐसी ही इंसानियत की मिसाल हैं ।उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले की जनता की रसोई है। जो मूलगंज चौराहे,सेंट्रल रेलवे स्टेशन,हैलट हॉस्पिटल के साथ साथ कार्डियोलॉजी में निशुक्ल भोजन वितरण करवाती है।
जनता की रसोई सेवा समिति के सचिव निखिल सिंह ने बताया कि हमारी संस्था कई वर्षों से निशुल्क भोजन करवाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।हमारा ध्येय है कि यह व्यवस्था इसी तरह से चलती है। निःशुल्क भोजन व्यवस्था में संस्था कोषध्यक्ष अंकुश यादव अध्यक्ष अक्षय आनंद उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला एवम कार्यकारणी सदस्य अमित यादव का अहम योगदान रहता है।