पत्रकारों के मान सम्मान पर नहीं आने दूंगा आंच-विधायक गणेश चौहान

घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर,संदेश महल समाचार

जनपद के धनघटा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश चौहान ने पत्रकार सम्मान समारोह में कहा कि पत्रकारों की हित की लड़ाई उनके द्वारा पहले भी लड़ी गई है और हमेशा लड़ते रहेंगे ।
विधायक गणेश चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में धनघटा दानीनाथ शिव मंदिर पर कार्यक्रम में पहुंचे थे।
इससे पूर्व विधायक गणेश चौहान के पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष पीएन सिंह ,जिला महामंत्री संतोष सिंह , ग्राम प्रधान राणा सिंह ,ग्राम प्रधान अजीत सिंह, राजू तिवारी, दुर्गेश राय, विजय चौधरी ,संतोष पाल उर्फ नन्हे पाल, ग्राम प्रधान महेंद्र चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज चौहान ,धनपत ओझा, शिव शंकर विश्वकर्मा, अनिल कुमार, प्रिंस सिंह, राकेश चौरसिया, इंद्रजीत चौधरी, रामसरिक यादव, वीरेंद्र उपाध्याय, अशोक यादव ,जगदीश मिश्रा, मुकेश चौरसिया, शिवप्रसाद मद्धेशिया, राजेश ओझा ,अनूप ओझा सहित सैकड़ो की संख्या में लोगो ने विधायक का जबरदस्त स्वागत किया।
कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के नेता पीएन सिंह ,विजय बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।
पत्रकारों द्वारा मांग की गई कि पत्रकारों के लिए एक तहसील मुख्यालय पर प्रेस क्लब की स्थापना की जाय।जिस पर विधायक गणेश चौहान ने अपनी सहमति व्यक्त जताई।और पूरा प्रयास करने की बात कही।
वही पत्रकारों की मांग थी कि बलिया की तरह ही जनपद में भी पत्रकारों के साथ प्रशासन की माह मे एक बार बैठक होनी चाहिए । विधायक ने इसके लिए भी प्रयास करने की बात कही।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि पत्रकार निस्वार्थ समाज के हित के लिए लड़ता रहता है । वह अपने घर से दूर दूसरे के घर परिवार की सुरक्षा हेतु कलम की धार देता है। ऐसे लोगो का सम्मान किया जाना चाहिए।
जिन पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें जयप्रकाश ओझा ,बुद्धि सागर मिश्रा, घनश्याम त्रिपाठी ,रमेश दुबे , अकरम ,सौरभ तिवारी, घनश्याम शुक्ला, अमित मिश्रा, अमित पाण्डेय, रमेश वरुणेंद्र शर्मा ,जगदीश पांडेय, अभिमन्यु उपाध्याय, खगेंद्र मिश्रा, नियाज अहमद,परमात्मा यादव,गोरख मिश्रा, विशाल माझी, वीरू गुप्ता, अखिलेश यादव ,अरविंद राजभर, बुधीराम यादव, देवानंद पांडेय ,राम भजन राम, बीडी पाठक,सुधीर दूबे,शिवराम चतुवेर्दी , सुदर्शन तिवारी ,रवि प्रजापति,गंगेश यादव,संतोष चौहान, विंध्यवासिनी यादव
के नाम प्रमुख है।सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह ने किया । संचालन दुर्गेश राय ने किया।इस मौके पर पत्रकारों को गर्मशाल, कलम डायरी और आम का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।