राजेश शुक्ला मनोनीत हुए भाजपा जिला अध्यक्ष

अशोक अवस्थी
लहरपुर सीतापुर संदेश महल

राजेश शुक्ला को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी वर्गों में खुशी की लहर दौड़ी।
अधिवक्ता डॉक्टर पत्रकार के व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया।
बताते चलें कि ईमानदार कर्मठ लोकप्रिय भाजपा नेता राजेश शुक्ला को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का समाचार प्राप्त होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं की यह मांग काफी अरसे से की जा रही थी की राजेश शुक्ला को उनके समर्पण योगदान और त्याग को देखते हुए उन्हें सीतापुर की कमान दी जाए जिससे उपेक्षित महसूस कर रहे। कार्यकर्ताओं को संजीवनी प्रदान हो सके और भाजपा हाई कमान ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान रखते हुए राजेश शुक्ला को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है जिससे ग्रामीण अंचलों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है
अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र पांडे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद बाजपेई पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा हाई कमान को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि अब भाजपा में एक नया उत्साह देखने को मिलेगा जिसकी मांग काफी अरसे से की जा रही थी।