विधायक गणेश चौहान ने सदगुरू सुमिरन साहब जी की समाधि पर टेका माथा

घनश्याम त्रिपाठी

संतकबीरनगर,संदेश महल समाचार
विधायक धनघटा गणेश चौहान ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र धनघटा के ग्राम पंचायत पचरा में कुआनो नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन सदगुरु कबीर विज्ञान केन्द्र में सदगुरु सुमिरन साहब जी के समाधि स्थल पर मत्था टेका। उन्होंने बताया कि इस आश्रम में जड़ी बूटीयों से इलाज भी किया जाता है। तथा हर वर्ष देश विदेश से कबीर साहब के अनुयाई दर्शन करने आते हैं। आश्रम के जीणोद्धार कराने हेतु ग्राम वासियों से सार्थक चर्चा हुई ।
इस अवसर पर पप्पू त्रिपाठी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पाल,राम अजोर कसौधन,बबलू जायसवाल,सोनू तिवारी, सुनील सिंह दरोगा सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।