मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जन जागरण कलश यात्रा

संदीप शुक्ला
महादेवा बाराबंकी संदेश महल समाचार

विकासखंड रामनगर में विकास खंड अधिकारी अमित त्रिपाठी रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं वा क्षेत्र वासियों के साथ जन जागरण कलश यात्रा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए रैली निकाली गई प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए गए जन जागरण अभियान में मेरी माटी मेरे देश के तहत घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की गई थी,सभी कलश आज हाथों में लेकर रामनगर बस अड्डा से पदयात्रा करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया, मेरी माटी मेरा देश के अमृत महोत्सव के कलश रामनगर बस अड्डे से शुरू हुई पदयात्रा में देश भक्ति गीतों के सथ भारत माता की जय जयकार के साथ कलश यात्रा चौराहों से भ्रमण करते हुए ब्लॉक परिसर में पहुंची, सभी कलश ब्लॉक परिसर में एकत्र किए गए यहां से सीधे जिले को रवाना किए जाएंगे, प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए गए मेरी माटी मेरे देश अभियान के तहत सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मिट्टी का संकलन कलश में किया गया जिससे आमजन मानस भी इस कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम को जाने व अपनी सहभागिता सुनिश्चित हो मेरी माटी मेरे देश के कार्यक्रम में रामनगर तहसील व रामनगर ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ प्रयासरत रहे कि यह कार्यक्रम सफल बनाया जाए इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद अवस्थी रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी, एडियो पंचायत रामासरे,अभय शुक्ला, ग्राम प्रधान ,पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, आदि अधिकारियों कर्मचारियों ने मिलकर इस रैली को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया मेरी माटी मेरे देश के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला शुक्ला भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हायहरण गोलू सिंह रामनगर क्षेत्र की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारी वा कर्मचारी सभी लोग उपस्थिति रहे