नवागत थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने सम्भाला महुली थाने का कार्यभार

रिपोर्ट —घनश्याम त्रिपाठी

अपराधों पर नियंत्रण,जनता की शिकायतों का उचित समाधान, महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की प्राथमिकता- थानाध्यक्ष महुली- सतीश कुमार सिंह

संत कबीर नगर संदेश महल
जिले के महुली थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का स्थानांतरण के बाद नवागत थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। एक संक्षिप्त प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण, जनता की शिकायतों को दूर करना,महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा,थाना क्षेत्र के हर पीड़ितों को उचित न्याय दिलाना अपराधियों एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना, पूरे थाना क्षेत्र में शांति व सुरक्षा कायम रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। इस अवसर पर अनेक पुलिस कर्मियों की उपस्थिति रही।