सर्वेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शिवभक्तों का काफिला श्री लोधेश्वर महादेवा पहुंचा

 

दिनेश बाजपेई
लोधेश्वर महादेवा संदेश महल

विकासखंड कर्नलगंज अतरौलिया मजरे रामगढ़ सर्वेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शिवभक्तों का काफिला श्री लोधेश्वर महादेवा पहुंचा ।मुख्य यजमान पंडित लेखराम शुक्ला, आचार्य राम शंकर मिश्र, श्रीकांत मिश्र ,अंकित मिश्र, विष्णु मणि पांडेय ,द्वारा विधि विधान से श्री लोधेश्वर महादेव की पूजा करते हुए भगवान सर्वेश्वर महादेव का स्पर्श कराया। साथ ही महिलाओं व बच्चों द्वारा भगवान श्री लोधेश्वर महादेव की जय सर्वेश्वर महादेव की जयकारों से कुछ पल संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो गया। रंग अमीर गुलाल से सभी भक्तजन सराबोर होकर काफिला भगवान श्री सर्वेश्वर महादेव से लेकर अपने गांव अतरौलिया के लिए रवाना हो गए ।भगवान की प्राण प्रतिष्ठा लेख राम द्वारा भगवान सर्वेश्वर की स्थापना दिवस के अतरौलिया गांव के मध्य स्थापित होगी। ग्राम वासियों के सहयोग से एक भव्य भगवान मंदिर का निर्माण हुआ है। सनातन धर्म व राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए सभी ने कामना की