syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

उल्लू के शिकार को लेकर दुधवा में अलर्ट जारी

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

दीपावली पर उल्लू के शिकार की आशंका के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिवाली के मौके पर तांत्रिक क्रियाओं में कुछ अंधविश्वासी लोग उल्लू की बलि चढ़ाते हैं। इसके कारण दिवाली के पहले उल्लुओं के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस बार वन विभाग सतर्क होकर निगरानी में जुट गया है।
महालक्ष्मी का वाहन माने जाने वाले उल्लू का महत्व दिवाली के पहले बढ़ जाता है। कुछ अंधविश्वासी लोग दिवाली के दिन उल्लू की बलि चढ़ाते हैं। इस दौरान उल्लुओं की कीमत भी अचानक बढ़ जाती है। पक्षियों का शिकार करने में माहिर शिकारी जंगल और आसपास के इलाके में उल्लू पकड़ कर महंगे दामों में बेचते हैं। इसे देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। जंगल से सटी आबादी क्षेत्र में शिकार रोकने के लिए वन विभाग की कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार पेट्रोलिंग कर शिकार की घटनाओं को रोकने में जुटी हैं। उल्लुओं का शिकार करते पकड़े जाने पर संबधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।