हरदोई में प्रेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई स्क्रूटनी प्रक्रिया 

हरदोई संदेश महल
आज मंडी परिसर में सम्बंधित सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थित में हरदोई व मिश्रिख लोकसभा से सम्बंधित विभिन्न रिपोर्ट की स्क्रूटनी संपन्न हुई। हरदोई लोकसभा से सम्बंधित रिपोर्ट को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मिश्रिख लोकसभा से सम्बंधित रिपोर्ट को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने सम्बंधित प्रेक्षकों के समक्ष रखा। स्क्रूटनी प्रक्रिया को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने देखा। माईक्रो ऑब्जर्वर की रिपोर्ट को देखा गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया को लेकर संतुष्टि जताई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।