syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा

आजमगढ़ संदेश महल
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज़मगढ़ जिले के निजामबाद के गंधुवई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि दुनिया भर में भारत के लोकतंत्र का उत्सव छाया हुआ है लोगों का ध्यान NDA पर है जहाँ भी जाते हैं लोग यही संकल्प लेकर चल रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार | दुनिया देख रही की भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है | मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका तजा उदहारण CAA है| उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर CAA के नाम पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया | कहा कि इन्होने देश को दंगों में झोकने का काम किया है| विपक्षी दल हिंदू मुसलमान के नाम सेकुलरिज्म का चोला पहन लिया है | उन्होंने धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चुनावों में कश्मीर एक प्रमुख मुद्दा हुआ करता था, आज कश्मीर में चुनाव से लोग उत्साहित है| पहले कश्मीर से आने वाली खबरों को लेकर आजमगढ़के सैनिक परिवार हमेशा चिंता में रहते थे कि कहीं कश्मीर से बुरी खबर न आ जाए| उन्होंने अपने विपक्षियों पर तुष्टिकरण की राजनीती करने का आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ का नाम नकारत्मक रूप से होता था देश में कहीं भी धमाके होते थे लोगों का ध्यान आजमगढ़ की तरफ जाता था | आज भाजपा सरकार में तेज विकास हो रहा है मंदुरी एयर पोर्ट महाराज सुहेल देव विश्वविध्यालय की स्थापना की गई है| सपा सरकार के गुंडा राज का जिक्र किया | योगी जी की माफियाओं के सफाई अभियान की सराहना की | इस अवसर पर उन्होंने मुबारक पुर के साड़ी उद्योग, निजामाबाद के मिट्टी के बर्तन और आजमगढ़ के गुड का जिक्र किया | इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और आस पास के जिलों से फोर लेन सड़कें बन जाने से आजमगढ़ के लोगों की कनेक्टिविटी बढ़ी है| भाजपा सरकार में निर्मित सुहेलदेव विश्वविध्यालय बन जाने से आजमगढ़ का वातावरण बदला है| आजमगढ़ जिले की दोनों लोकसभा आजमगढ़ और लालगंज के प्रत्याशियों को जितने की अपील की |इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एसपी साही,मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित लालगंज लोकसभा की प्रत्याशी नीलम सोनकर और आजमगढ़ से प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ मंच पर मौजूद रहे|