भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनघटा थाना प्रभारी के खिलाफ भरी हुंकार

पूर्व मंडल अध्यक्ष रण विजय सिंह ने धनघटा पुलिस पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर संदेश महल
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लोहरैया दिलीप राय के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ो का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर धनघटा पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर जिलाधिकारी संत कबीर नगर को उप जिलाधिकारी धनघटा के जरिए ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी लोहरैया मंडल अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में गुरुवार को सुनील पांडेय, मनोज सिंह, शिवाजी सिंह, पीएन सिंह, घनश्याम शुक्ला, जयप्रकाश शर्मा, पंकज पांडेय, राजू राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनघटा पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर शिव मंदिर पर एक आवश्यक बैठक कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर को एसडीएम धनघटा के जरिए ज्ञापन दिया ।ज्ञापन में लिखा है कि ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में कोटे की दुकान की जांच करने को लेकर प्रधान पक्ष के गुर्गो ने लाठी ठंडे से लैस होकर उचित दर विक्रेता रणविजय सिंह के परिजनों पर टूट पड़े ।उक्त हमले में पांच लोगों को चोटे आई हैं। मामले को लेकर धनघटा थानाध्यक्ष अनिल कुमार एवं एस आई हृदय नारायण दीक्षित व गामा यादव द्वारा भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रण विजय सिंह के साथ अभद्रता किया गया ।आरोप है कि धनघटा पुलिस थाने पर घंटो बैठा कर अभद्रता करती रहीऔर प्रधान पक्ष का मेडिकल तुरंत हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में निर्णय लिया कि यदि 24 घंटे भीतर उक्त थानाध्यक्ष एवं एस आई नहीं हटाए गए तो कल से हम भाजपा कार्यकर्ता धरना पर बैठने को बाध्य होगें। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।